फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramdhun echoing in temples

Basti News: राम के स्वागत में घर-घर दीपोत्सव... मंदिरों में गूंज रहा रामधुन

Mon, 22 Jan 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ramdhun echoing in temples
राम आगमन पर सज गए हैं मठ-मंदिर, पूजन-अर्चन से गुलजार हुआ माहौल
विज्ञापन

घरों में भी मनेगी दीपावली, जगह-जगह मानस पाठ और भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आज राम आएंगे..। घर-आंगन सब सज गया है। बच्चे, बुजुर्ग, जवान हर कोई उमंग और उल्लास में है। ज्यों-ज्यों श्रीराम लला के विराजने की घड़ी करीब आ रही हैं बढ़ता ही जा रहा है। मठ- मंदिर सब सज चुके हैं। चहुंओर राम धुन की गूंज हो रही है।
अपने राम, सबके राम के पुर्न आगमन पर बच्चे झूम रहे हैं। महिलाएं मंगल गान कर रही है। साधु-संत, पुजारी, गृहस्थ सभी पूजन-अर्चन में लीन है। राम के आने की खुशी जन-जन में है। उत्सव इतना भारी कि अवध से लेकर बस्ती तक अद्भुत छटा बिखरी है। गांव, गली, मोहल्ला, कस्बा, शहर कुछ भी शेष नहीं है जहां राम की गूंज न हो। सनातन का झंडा बुलंद है। समरसता की चादर हर कोई ओढ़े है।
विज्ञापन

राम आगमन को अनोखे अंदाज में लोग यादगार बनाने का हर जतन कर रहे हैं। कहीं भंडारे का आयोजन है तो कहीं मानस पाठ चल रहा है। राम-राम की धुन में श्रद्धालु भाव विभोर हैं। त्रेता की तरह बस्ती फिर अपने राम को पाने के लिए आतुर है। धाम, परिधान, साज-सज्जा सब राम मय है। चौक-चौराहों पर राम की चर्चा है। मिष्ठान, वस्त्र, फूल, अक्षत, माला, आभूषण, ज्वैलरी हर तरह के कारोबार में राम उत्सव की धूम है। व्यापारी से लेकर श्रमिक और आमजन तक निहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन मंदिरों में चल रहा आयोजन
जिले भर के मंदिरों में राम उत्सव को लेकर आयोजन शुरू हो गए हैं। अखंड राम चरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन की गूंज हो रही है। बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में अद्भुत सजावट की गई है। यहां हर हर बम बम के साथ जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा है। मानस पाठ चल रहा है। शहर के श्री शनैश्वर मंदिर को साज-सज्जायुक्त बना दिया गया है। यहां पंडाल तैयार किया गया है। 22 जनवरी को प्रसाद वितरण का आयोजन चलेगा। मंगला महाकाली मंदिर में सुंदर कांड पाठ के अलावा प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। हनुमानगढ़ी मंदिर, रौता दुर्गा मंदिर, आवास विकास मां काली मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित मां काली शक्ति पीठ, तिलकपुर शिव मंदिर, कड़र मंदिर, श्री दूधनाथ मंदिर मुनियांव आदि मंदिरों में विविध आयोजन शुरू हो गए हैं। यह भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठित होने तक अनवरत चलता रहेगा।

...
घरों में दीपावली जैसी तैयारी
घरों में भी दीपावली जैसी तैयारी है। दरवाजे पर ऑगन में रंगोली सजाई जा रही है। 22 जनवरी को घर का कोना- कोना दीयों से प्रज्ज्वलित होगा। माताएं प्रभु श्री राम के श्यामल स्वरूप की पूजा करेंगी, पुरुष आरती उतारेंगे। बच्चे खुशी से उछल कर आतिशबाजी करेंगे। दरवाजे पर आने वालों का मुंह मीठा कराया जाएगा। सचमुच यह राम उत्सव दीपावली से तनिक भी कम नहीं है। जन- जन राम का हो गया है। भगवा पताकों से घर-आंगन सब सजाए जा रहे हैं। हारमोनियम, ढोल , मजीरा सभी की व्यवस्था है। परिवार के लोग एक साथ मंगल गान कर रहे हैं। मानस की चौपाई हर घर में गूंज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed