फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ram manidir desigon in ayodhya

राम मंदिर : लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा

Sun, 10 Nov 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ram manidir desigon in ayodhya
अ ोध्या फैसले को टीवी मे देखते मुस्लिम परिवार के लोग। - फोटो : BASTI
राम मंदिर : लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा
विज्ञापन

बस्ती। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शहर के अलावा ग्रामीणांचल में भी सराहा गया। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद के इमाम हाफिज नूर आलम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान व आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा न बनें। अफवाहों से सावधान व सजग रहें। सीताराम ने कहा कि यह देश हम सभी का है, कुछ भी हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि आपसी सौहार्द बना रहे। जमील अहमद ने कहा कि देश में हर जगह सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखना चाहिए। यही व्यापक जनहित व देशहित में सर्वोत्तम होगा। कहा कि न्यायालय ने प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास पैदा किया है। शेषमणि गुप्ता ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सभी ने राहत महसूस की है। हर वर्ग के लोगों ने दिल से फैसले को स्वीकार किया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ओझागंज बाजार में सुनील सिंह, वली मोहम्मद, क्रांति ओझा, नरायन सिंह, इशरार प्रधान, सुरेंद्र शर्मा ने फैसले का स्वागत किया। मौलाना अलाउद्दीन ने कहा कि कोर्ट का फैसले से हम लोग सहमत है। पगार गांव के पुरोहित देवता प्रसाद ने कहा कि कोर्ट ने निष्पक्ष निर्णय दिया है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय का सम्मान हुआ है। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल है। परशुरामपुर क्षेत्र के मखौड़ाधाम स्थित रामजानकी मंदिर के अध्यक्ष महंत विंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य ने भी फैसले का स्वागत किया। कहा कि इस फैसले से हिंदू मुस्लिम एकता को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed