{"_id":"67c9ec5b6f6f014dd203cc34","slug":"ram-katha-is-beneficial-for-the-world-anurag-basti-news-c-207-1-kld1003-133037-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसार के लिए कल्याणकारी है रामकथा : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसार के लिए कल्याणकारी है रामकथा : अनुराग
Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रीराम कथा वाचक अनुराग ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा विश्व के लिए कल्याणकारी है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन संसार के लिए आदर्श हैं।
कथा वाचक अनुराग सल्टौआ ब्लॉक के बाराह क्षेत्र धाम में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम कथा के माध्यम से मानव जीवन के संबंधों की महत्ता स्थापित की है। यही वजह है कि श्रीराम चरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध व सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा से जुड़ने के लिए श्रद्धा और विश्वास पूर्वक साधना करनी पड़ती है। सत्संग से संशय खत्म होता है और मन का शुद्धिकरण होता है। प्रभु श्रीराम का प्रिय भक्त बनना है तो हनुमान के चरित्र से सीख लेनी चाहिए।
कथा के अंत में आचार्य विकास उपाध्याय ने राम नाम का कीर्तन किया। विवेकानंद शोध संस्थान के मंत्री रमेश त्रिपाठी ने बाराह क्षेत्र की स्मारिका भेंट की।
इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्र, पप्पू, प्रमोद कुमार गुप्ता, मुकेश तिवारी, सूर्यनरायन सिंह, जटाशंकर पाण्डेय समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।व