फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ram Adhar became the president of Vikas Bhawan Employees Union for the fourth time.

Basti News: विकास भवन कर्मचारी संघ के चौथी बार अध्यक्ष बने राम अधार

Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ram Adhar became the president of Vikas Bhawan Employees Union for the fourth time.
विकास भवन कर्मचारी संघ के चुनाव में चुने गए पदा​धिकारी
बस्ती। विकास भवन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्र की देखरेख में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। राम अधार पाल चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ दीपमणि शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महामंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री, मुकेश सोनकर कोषाध्यक्ष और रामलाल लेखा संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन

चौथी बार अध्यक्ष बनने पर राम अधार पाल ने कहा कि वे लगातार कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। अधिवेशन का शुभारंभ डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, कोषागार अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, दीवानी न्यायालय अध्यक्ष अशोक सिंह, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ महामंत्री आशीष कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह आदि ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर एकजुटता का आह्वान किया।
अधिवेशन में जगदीश प्रसाद शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, गोवर्धन उपाध्याय, राजा शेर सिंह, आलोक चौधरी, अजय प्रताप पांडेय, फरजाना, ऊषा देवी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed