फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rally on the occasion of barawafat

बारावफात पर निकाला जुलूस

Sat, 02 Dec 2017 11:28 PM IST
basti
basti Updated Sat, 02 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
rally on the occasion of barawafat
सांस्‍कृृ‌त‌िक - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की पैदाइश हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। योमुन्न्वी कमेटी के अगुवाई में जुलूस-ए- मोहम्मदी गांधी नगर ईदगाह से सुबह फातेहा ख्वानी के साथ शुरू हुआ। यहां कटरा व भुअर निरंजनपुर का जुलूस भी शामिल हो गया।
इस दौरान रसूल-ए-पाक की शान में नात के मनकबत पढ़े गए। सैय्यद मसरूर अहमद कमेटी के सदर सैय्यद आरिफ अली की अगुवाई में निकले जुलूस में रास्ते भर नाराह तकबीर व नाराह रिसालत बुलंद किया गया। जुलूस गांधी नगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, नई बाजार व सुर्तीहट्टा होते हुए पांडेय बाजार रेलवे क्रासिंग पहुंचा। यहां बाबा हलीम ने कहा कि आला हुजूर अकरम मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लमको अल्लाह रब्बुल इज्जत ने दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा। उस्मानी ने कहा कि इस्लाम अमन व मोहब्बत का पैगाम देने वाला मजहब है। जिसमें भी इस्लाम की तालीम व रसूल की मोहब्बत होगी वही इंसान है। कमेटी के सेक्रेटरी सैय्यद जफर अहमद ने बताया कि चार दिसंबर को बाकर मंजिल में बड़ी मीलाद रात आठ बजे होगी। परवेज जाफरी, अलाउद्दीन राइनी, सैय्यद असद अशरफ, सैय्यद मसूद अहमद, सैय्यद मजहर हुसैन, शोएब रहमान, इमरान, सिकंदरे आजम, अयूब मुशाहदी, डा. मंजूर अहमद, रमजान अली, माजिद खां, सद्दाम फहद, अकबर अली, हसन निजामी, मुनव्वर राणा, हाजी मेंहदी हसन, शब्बीर अहमद, इब्राहिम, इस्माइल, हैदर अली, गुमनाम, अयाज अहमद, मोहम्मद अकरम, महेंद्र यादव, अंकुर वर्मा, ऐनुल हक, काजी सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

खैरा से निकला जुलूस, याद किए गए मोहम्मद साहब
भानपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ग्राम पंचायत खैरा स्थित मदरसा अरबिया गौसिया अहलेसुन्नत नुरूल उलूम के निजामी कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। नेतृत्व कमेटी अध्यक्ष मो. मुस्तफा ने किया। मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन पर रोशनी डाली गई। जुलूस का भानपुर, असुरैना, मनिकौरा, मिश्रौलिया, पेलनी, धोषण, बनटिकरा, तकियाचक, नरखोरिया, मोहम्मदनगर और दुबौली चौराहों पर स्वागत किया गया। युवाओं ने नार-ए-तकबीर अल्लाह हो अकबर के नारे लगाए। इस मौके पर मौलाना नूरुल हसन, गफूर, हाफिज ताहिर, मुज्जमिल हुसैन, मुमताज अहमद, अलीजान, करम हुसैन, गुलाम जिलानी, नियाज अहमद, मोहम्मद सलीम, शाकिर अली, बरकत अली, सददाम हुसैन, इन्तियाज अहमद, अब्दुल मोबीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed