फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rally for dastak

डीएम की हरी झंडी, संचारी रोग पर काबू को निकली टीम

Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
rally for dastak
विक्रमजोत ब्लाक पर दस्तक की जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी। - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

संचारी रोग को काबू करने निकली टीम
डीएम ने दिखाई हरी झंडी, 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण
दिमागी बुखार के प्रति घर घर जागरूकता का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ जो 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान में आशा जिले के 4.32 हजार घरों तक दस्तक देंगी। जनपदवासियों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूकता किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य सहित 10 सरकारी विभागों की सहभागिता है।
जिला अधिकारी डॉ. राजशेखर ने हरी झंडी दिखाकर दूसरे चरण का शुभारंभ किया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण में चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, कल्याण, शिक्षा, पंचायत/स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास, नगर विकास, सूचना विभाग आदि समन्वय बनाकर ग्राम सभा स्तर तक जागरूक करने को कहा गया है। डीएम ने कहा है कि बेहतर समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाएं ताकि इस जनपद में कोई भी व्यक्ति संचारी रोग एवं दिमागी बुखार से पीड़ित न हो। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ जेएलएम कुशवाहा के अलावा कई विभागों के अधिकारी, एनसीसी कैडेट एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

2378 आशा घर-घर देंगी दस्तक
बारिश और धूप के बीच वातावरण में आर्द्रता बढ़ जाती है, जिससे मच्छर व मक्खियों की तादाद बढ़ जाती है। इस मौसम में डेंगू, जेई-एईएस व उल्टी-दस्त तथा डायरिया फैलने की आशंका कहीं अधिक होती है। इन स्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने संचारी रोग बचाव के लिए अभियान छेड़ा है। पहली से 31 जुलाई तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान में आशा संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। तेज बुखार में तत्काल अस्पताल पहुंचने, गंदगी को घर के आसपास जमा न होने देने, जहां पानी एकत्रित हो रहा हो उस स्थान को मिट्टी से पाटने तथा जेई टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मिनी पीआईसीयू पर इलाज
संचारी रोग के लिए जिला संवेदनशील सूची में शामिल है। यहां बच्चों में जेई-एईएस के इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्र में तीन और शहर इलाके में दो मिनी पीआईसीयू खोले गए हैं। इसके अलावा इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर सभी 14 पीएचसी-सीएचसी पर स्थापित कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है। यहां मरीजों को भर्ती कराने के बाद उनका प्राथमिक इलाज शुरू होगा। यदि बीमार गंभीर होगा तो उसे तत्काल जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाएगा।
फोटो
संचारी रोग की जागरूक को निकाली रैली
विक्रमजोत, गौर, दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्रों में दस्तक अभियान
स्वास्थ्यकर्मियों, ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संचारी रोंगों के बारे में जागरूकता के लिए सोमवार को दस्तक अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालयों से रैली निकाली गई। दिमागी बुखार पर सरकार का सीधा वार, सुरक्षित होगा हर परिवार के नारे लगाते स्वास्थ्य कर्मियों ने दिमागी बुखार के प्रति सचेत किया।
विक्रमजोत ब्लॉक कार्यालय से सोमवार दोपहर एक बजे निकाली गई जनजागरूकता रैली में ब्लॉक कर्मचारी, अधिकारी और ग्राम प्रधानों की भी मौजूदगी रही। बीडीओ उमाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समापन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत आनंद स्वरूप सिंह, आरती सिंह, अर्चना शर्मा, विनय सिंह, अवधेश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, फारूक अहमद, मनोज चौहान, राम किशन, सुधीर, राम बुझारत तुलसीराम, श्याम बिहारी वर्मा, लड्डू सिंह, मनीष आर्य आदि उपस्थित रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के भकरही ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि शिवप्रसाद सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों को बुखार के बारे में जागरूक किया गया। इंसेफेलाइटिस, दिमागी बुखार, साफ सफाई के बारे में बताया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम शुक्ल, एचईओ राजीव कुमार चतुर्वेदी, कौसर अली यूनिसेफ, डॉ राजवंत प्रताप सिंह, अनिल सोनी ,डॉ आरसी त्यागी, ओमप्रकाश सिंह, राजन गौड़, अजय सिंह, आनंद कुमार, संतराम ,सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

गौर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॅाक प्रमुख महेश सिंह व प्रभारी अधीक्षक डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रभारी अधीक्षक डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी एएनएम और आशा को गांव में जाकर बीमारियों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। आशा एवं आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्र के घरों में दिमागी बुखार, साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल के बारे में जागरूक करेंगे। यूनिसेफ प्रतिनिधि गुलजार त्यागी, अभिषेक कुमार, मनीष पाठक, राकेश कुमार, कन्हैया, अमित द्विवेदी, विमल कुमार, सुमित्रा, ममता निषाद, प्रेमा, संध्या, इंद्रावती, अमरावती, कमर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed