{"_id":"6202ba5b162c8c4ed351aa7e","slug":"rally-ban-till-friday-basti-news-gkp4263277150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस, रैली पर शुक्रवार तक रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस, रैली पर शुक्रवार तक रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस, रैली पर शुक्रवार तक रहेगा प्रतिबंध
बस्ती। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस पर शुक्रवार तक प्रतिबंध रहेगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि डोर-टू-डोर कैंपेन में 20 व्यक्ति (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) जा सकेंगे तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक चुनाव प्रचार प्रतिबंधित रहेगा।
डीएम ने बताया कि राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम एक हजार व्यक्ति के साथ खुले मैदान में अथवा हाल की क्षमता का 50 प्रतिशत के साथ सभा कर सकेंगे। खुली जगह में कोविड मानक का पालन करते हुए जगह की क्षमता का 30 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से नियत सीमा, जो कम हो, के साथ इनडोर मीटिंग की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले में खुले मैदानों का चिह्नांकन कर दिया गया है। राजनीतिक दल इन मैदानों में प्रचार-प्रसार करने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर से अनुमति ले सकते हैं।