फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rakchabandhan

भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांध दीर्घायु की कामना की

Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
rakchabandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर पूरे जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के बीच परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। उनके माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और भाइयों के दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार के साथ ही ताउम्र रक्षा वचन भी दिया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर खासी भीड़ दिखी।
जिले की सभी प्रमुख सड़कें सुबह से शाम तक दिन भर गुलजार रहीं। मिठाइयों व राखियों की दुकानें भी सजी रही। इन पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। हर्रैया, भानपुर, रुधौली, विक्रमजोत, दुबौलिया समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार पूरे दिन राखी बांधने का मुहूर्त होने के चलते सुबह से शाम तक राखी बांधने का क्रम चलता रहा। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांवों में धूमधाम से लोगों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। भिरिया, चौकवा, रेहारजंगल, कनथुई, सल्टौआ, रुद्रपुर, चक्कर, पचमोहनी आदि कस्बों में मिठाई व रक्षाबंधन की दुकानें सजी रहीं। वहीं रक्षाबंधन पर सल्टौआ कस्बे में मोटर साइकिलों पर आने जाने वाले व्यक्तियों को सोनहा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने राखी बांधी।
विज्ञापन

महिला बंदियों से अधिकारियों ने बंधवाई राखी
जेल ने निरुद्ध महिला बंदियों से जेल अधिकारियों व पुलिस अफसरों ने राखी बंधवाई। इस दौरान तोहफे में अधिकारियों की तरफ से उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। राखी बंधवाने के बाद जेल अधिकारियों व डिप्टी एसपी सदर, शहर कोतवाल ,जेल के चौकी प्रभारी समेत अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा व कानूनी मदद दिलाने का उन्हें भरोसा दिलाया। जेल अधीक्षक ने यह भी अनुरोध किया कि वह किसी भी समय बेझिझक उन्हें अपनी समस्या बता सकती हैं। ताकि जेल में बेहतर विश्वास कायम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed