फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajni regains consciousness, now we will know the reason behind the incident

Basti News: होश में आई रजनी, अब पता चलेगा वारदात का कारण

Sat, 14 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rajni regains consciousness, now we will know the reason behind the incident
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुआ महिला का ऑपरेशन
विज्ञापन

पड़ोसी ने घर में घुसकर पेट में मारी गई थी छूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। कस्बे के बागेश्वर नाथ नगर वार्ड में पड़ोसी युवक के घर में घुसकर महिला के पेट में छूरी घोंपने के बाद बीआरडी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑपरेशन के बाद घायल महिला होश में आ गई है। डॉक्टर की सलाह पर उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे बातचीत में पता चलेगा कि आखिर पड़ोसी युवक ने क्यों हमला किया?

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के बागेश्वर नाथ वार्ड में राम अवतार कौशल की 35 वर्षीय पत्नी रजनी कौशल पर मंगलवार की दोपहर में करीब तीन बजे पड़ोसी दिलशाद ने घर में घुसकर छूरी से पेट पर हमला कर भाग निकला था। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पति राम अवतार ने बताया कि घटना के बाद पहले पत्नी को जिला अस्पताल व उसके बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने उसका 4:30 घंटे तक ऑपरेशन किया। बाद में उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। घायल महिला की हालत अब भी गंभीर है। वह कुछ खा-पी नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले में गहराई तक जांच-पड़ताल और पूछताछ की गई। न तो वादी पक्ष और न ही प्रतिवादी पक्ष का पुराना रंजीश रहा है और न ही कोई कारण का पता चल पा रहा है। बताया कि इस घटना में रहस्य बना हुआ है। आरोपी ने तत्काल आक्रामक होकर घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed