{"_id":"6980fb6c93716aa90407502e","slug":"raised-voice-for-obc-certificate-basti-news-c-207-1-bst1006-152416-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ओबीसी के प्रमाण पत्र के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ओबीसी के प्रमाण पत्र के लिए बुलंद की आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कसौधन समाज के लोगों को तहसीलों से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी न होने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए सोमवार को कसौधन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शासन से जारी शासनादेश के अनुसार पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग उठाई।
डीएम को दिए मांग पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई 2019 व आठ दिसंबर 2025 को शासन की ओर से कसौधन जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करते हुए लाभ प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बावजूद उसके जिले की किसी भी तहसील में कसौधन जाति के लोगों को पिछड़ी जात का प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा है जिससे उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और बार-बार तहसीलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
ऐसे में कसौधन समाज काफी परेशान है जिलाध्यक्ष सुनील कसौधन ने बताया कि मेधावी छात्राओं को पिछड़ी जात का प्रमाण पत्र न होने से शिक्षण संस्थाओं व सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से शासनादेश जारी होने के बावजूद भी अधिकारी जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम को दिए मांग पत्र में कसौधन जाति के लिए शासन की ओर से जारी शासनादेश की कॉपी भी सौंपे इस मौके पर सोनू कसौधन, महेश कसौंधन, विनोद कसौधन, आकाश कसौधन, संजय कसौधन, माता प्रसाद कसौधन, अमित कसौधन, जगदंबा कसौधन, पवन कसौधन, राजेश कसौधन, संतोष कसौधन, ध्रुव कसौधन आदि मौजूद रहे।ु