फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain in Evening -Cold Increase

धूप निकली, हवा के चलते नहीं मिली ठंड से राहत

Sun, 23 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
rain in Evening -Cold Increase
धूप निकली, पुरवाई हवा ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

बस्ती। सुबह कोहरा छाए रहने के बाद रविवार दोपहर धूप निकली। लेकिन, पुरवा हवा के चलते बादलों की आवाजाही लगी रही। लिहाजा ठंड से राहत नहीं मिली। गलन भी बरकरार रही। हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही।
रविवार को जैसे ही लोगों की नींद खुली, उन्हें घने कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे के बीच वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। सड़क पर दृश्यता 15 से 20 मीटर रही लिहाजा वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। करीब साढ़े दस बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ और 11 बजे के आसपास सूर्य निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, यह स्थिति थोड़ी ही देर रही। हवा के चलते गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

मुंडेरवा के बलिकरन ने बताया कि ठंड के चलते न तो रात ठीक से कट रही है, न दिन। शहर के स्टेशन रोड निवासी राजमिस्त्री शंकर ने बताया कि ठंड के कारण आठ बजे सुबह से काम मुमकिन नहीं है और देर से जाने पर काम मिलता नहीं है। देर रात मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ठंडी हवा भी चलने लगी थी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ.अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है। लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। गलन बरकरार रहेगी। दिन में धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती शहर व हर्रैया में देर शाम हुई झमाझम बारिश
बस्ती/हर्रैया। कड़ाके की ठंड के बीच रविवार देर शाम करीब साढ़े साथ बजे के बाद बस्ती शहर में झमाझम बारिश हुई जबकि साढ़े छह बजे हर्रैया क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की खबर है। बेमौसम हुई बारिश के कारण कस्बे के बभनान चौराहे पर बने अंडर पास के दोनों तरफ सर्विस रोड पर दो से तीन फीट पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई लोगों की बाइक पानी में ही बंद हो गई। जिससे वे घुटने भर पानी में उतरकर जाने को मजबूर हुए।

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखे ध्यान
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.रामजी सोनी ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। गर्म कपड़े का प्रयोग करें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। नहाने से लेकर पीने तक के लिए गर्म पानी का सेवन करें। ठंड से गला खराब होने की संभावना लगे तो गर्म पानी में नमक डाल कर गरारें जरूर किए जाएं। इसके बावजूद कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed