फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain damages paddy and sugarcane crops

Basti News: बारिश से धान और गन्ने की फसल धराशायी

Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rain damages paddy and sugarcane crops
बेमौसम बारिश से गिरी धान की फसल- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मोंथा चक्रवात के चलते दो दिन से मौसम खराब है। बृहस्पतिवार को दिन भर मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश के बीच हवा चलने से धान और गन्ने की फसल लेट गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है। तापमान में गिरावट से हल्के कपड़े में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। घरों में एसी, पंखे बंद करने पड़े। लोगों को चद्दर ओढ़कर सोना पड़ा रहा है।
इस बार जिले में एक लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई थी। फसल बिल्कुल तैयार होने लगी थी। अगेती फसलों की कटाई-मड़ाई भी शुरू हो गई थी। कृषि विभाग का अनुमान है कि 25 से 30 प्रतिशत धान की फसल कट चुकी है। लेकिन, अभी अधिकांश हिस्से की फसल खेत में सूखने के इंतजार में थी। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह में खेत कटकर खाली हो जाता। इसी बीच मोंथा चक्रवात ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

दो दिनों की मध्यम बारिश से लगभग सूखकर तैयार हो चुकी धान की फसल अंतिम चरण में भीगकर खेत में लेट गई है। धान की बालियों में फिर से नमी आ गई है। रमवापुर के किसान लक्ष्मी प्रसाद पांडेय बताते हैं कि दो दिन पहले धान की फसल में थोडी बहुत नमी बची थी। जिसके सूखने का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी। अब 80 प्रतिशत पकी हुई फसल खेत में लेट गई है। इससे उसमें नमी और बढ़ गई है। मौसम यदि सही नहीं हुआ और अच्छे से धूप नहीं खिली तो धान की बालियां काली पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चावल के दाने भी कुपोषण के शिकार हो जाएंगे। यहीं हाल रहा तो हम अपने धान की फसल को समर्थन मूल्य पर भी नहीं बेच पाएंगे।
जहां-तहां खड़ी हो गई कंबाइन मशीन : खेतों में धान की कटाई कर रही कंबाइन मशीन दो दिनों से बारिश होने की वजह से जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। पंजाब से कंबाइन लेकर आए गुरुविंदर बताते हैं कि कम से कम सप्ताह भर का समय बर्बाद हो गया है। बारिश बंद होने के एक सप्ताह तक फसलों के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही कटाई शुरू की जा सकती है।

बेमौसम बारिश से गिरी धान की फसल- संवाद

बेमौसम बारिश से गिरी धान की फसल- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed