फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain and ice falling

बभनान क्षेत्र में पड़े ओले

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
rain and ice falling
बभनान क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। अमर उजाला - फोटो : राम ललित
बस्ती। कई दिनों से उमड़-घुमड़ रहे बादल मंगलवार को बरस पड़े। बभनान सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़े। वायु मंडल में आए इस बदलाव से मौसम की तासीर ठंडी हो गई। 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा पारा भी लुढ़ककर 36 डिग्री तक आ गया। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस महसूस की गई। 
विज्ञापन


इधर कई हफ्तों से गर्मी और धूप ने आम आवाम का जीना मुहाल कर रखा था। पिछले हफ्ते हवाओं के रुख बदलने से बादल भी छाए, लेकिन हवाओं के साथ छोड़ देने से बिना बरसे, वे गायब हो गए। हालांकि तभी से उम्मीद बढ़ गई कि जल्द फुहारें पड़ेंगी। मंगलवार को बभनान क्षेत्र का इंतजार खत्म हुआ। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रंगीलाल, विश्वदेव शुक्ल,  राम देव यादव, मोहम्मद हबीब आदि का कहना है कि अच्छी बारिश होती तो काफी फायदा मिलता। 
विज्ञापन


बभनान प्रतिनिधि के अनुसार,  तेज हवा के साथ जहां दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और कुछ देर बाद भीषण बारिश शुरू हो गई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया है।  मंगलवार को बभनान क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने से जहां गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है तो किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। बभनान कस्बे के संगम, शिवकुमार, राकेश कुमार, रवींद्र सिंह, मनोज गुप्ता, दिनेश चंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पिछले दो दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी लेकिन बरसात होने से काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने को मिली संजीवनी
गौर क्षेत्र के किसान रामभवन यादव, रामसहाय, राबहाल चौधरी  ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल को काफी फायदा हुआ है। अब 10 दिन बाद ही  सिंचाई करना पड़ेगा। इसके साथ ही धान की नर्सरी के लिए खेतों की  जुताई-गुड़ाई का कार्य तेज हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed