फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway ticket broker caught from Nagra of Munderwa area

मुंडेरवा क्षेत्र के नगरा से रेलवे टिकट का दलाल पकड़ा गया

Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railway ticket broker caught from Nagra of Munderwa area
आरपीएफ टीम के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : BASTI
मुंडेरवा क्षेत्र के नगरा से रेलवे टिकट का दलाल पकड़ा गया
विज्ञापन

बस्ती। आरपीएफ टीम ने रेलवे बोर्ड की शिकायत पर शनिवार को मुंडेरवा के नगरा में छापा मारकर रेलवे टिकट के एक दलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 56 हजार 622 रुपये के ई टिकट बरामद हुए। रेलवे बोर्ड ने बस्ती आरपीएफ को सूचना दी कि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर का दुरुपयोग कर रेलवे का ई टिकट बनाया गया है।

सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, एसआई सुनील कुमार कसाना, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल इंद्रजीत गिरी, बेचू खरवार, कृष्णमोहन पाठक, पलकधारी यादव, अपराध सूचना शाखा गोरखपुर के निरीक्षक दसरथ प्रसाद, लक्ष्मीशंकर यादव और विनोद कुमार की टीम के साथ बस्ती पुलिस सर्विलांस टीम के कांस्टेबल जीतेंद्र यादव, कांस्टेबल संतोष व कांस्टेबल जनार्दन ने मोहम्मद हलीम निवासी नगरा, थाना मुंडरेवा को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि हलीम दुकान पर टिकट और रिचार्ज के लिए आए ग्राहकों के मोबाइल फोन पर ओटीपी लेकर आईआरसीटीसी की आईडी बना लेता था और अपने बचाव के लिए टिकट बनाते समय यात्री के मोबाइल फोन नंबर के स्थान पर रेंडम कोई भी नंबर डाल देता था। गलती से उसने यूपी पुलिस के उच्चाधिकारी का नंबर डाल दिया था। बताया कि एक साल के बैंक डिटेल, पेटीएम, लैपटॉप व गूगलपे का डिटेल चेक करने के बाद उसके टिकट दलाली में संलिप्तता के अलावा अन्य कोई अपराध नहीं पाया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed