फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway passengers standing in the sun... no dust on the platform

Basti News: धूप में खड़े हो रहे रेल यात्री... प्लेटफाॅर्म पर छाजन नहीं

Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers standing in the sun... no dust on the platform
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर भी जरूरी सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

कुछ ही दूर तक बनाया गया है छाजन, आधे से अधिक हिस्से में बदइंतजामी



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंडल मुख्यालय का रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां जरूरी सुविधाओं का टोटा है। कहने को चार प्लेटफाॅर्म हैं। मगर, यात्रियों के बैठने से लेकर विश्रामालय तक की सुविधाओं की कमी है। प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर कुछ हद तक सुविधाएं है। यात्रियों की भीड़ की अपेक्षा यह भी नाकाफी है। इस प्लेटफाॅर्म का भी आधे से अधिक हिस्सा बिना छाजन और कुर्सियों के है। ऐसे में धूप में खड़े होकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।



रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों में 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही है। सुबह और शाम ढलने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यहां चार प्लेटफार्म है। कुछ हद तक प्लेटफार्म संख्या एक पर ही सुविधाएं हैं। लगभग सौ मीटर की दूरी में स्टेशन कार्यालय, वीआईपी एवं स्लीपर वेटिंग रूम है। इन्हीं के सामने प्लेटफाॅर्म पर छाजन और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इसके बाद पूरब और पश्चिम दोनों तरफ प्लेटफार्म पर छाजन और कुर्सी-बेंच पर्याप्त मात्रा में नहीं है। जबकि ट्रेनों के ठहराव के समय एसी एवं जनरल बोगियां प्लेटफाॅर्म के खुले हिस्से में लग रही है। ऐसे में यात्रियों को धूप एवं बारिश का सामना करते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। गर्मी के समय यात्रियों की हालत खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग पसीने से तरबतर होकर प्लेटफाॅर्म के खुले हिस्से में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करते हैं। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म दो, तीन और चार पर भी कुछ ही हिस्से में छाजन होने की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। केवल छाजन वाले हिस्से में ही पानी की टोटियां लगी हुई है।





यात्री बोले- बढ़नी चाहिए सुविधाएं

स्टेशन पर मिले रामकुमार ने कहा कि जितनी दूरी में ट्रेनों का ठहराव प्लेटफाॅर्म पर हो रहा है वहां तक छाजन, बेंच, पानी की सुविधा अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। संगीता ने कहा कि एसी बोगियां छाजन से बाहर आकर रुक रही हैं। यहां पंखा, कुर्सी कुछ भी नहीं है। बबिता, प्रियंका ने कहा कि एसी बोगियां आरपीएफ पोस्ट से आगे खड़ी होने से स्टेशन पर कड़ी धूप में लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ रहा है।




...
कोट

रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण लगातार हो रहा है।प्ले टफाॅर्म संख्या एक पर कुछ हिस्से में टाइलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी से जानकारी मिली है कि पूरे प्लेटफाॅर्म पर छाजन समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।

-नसीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed