फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail ticket dealer caught

Basti News: रेल टिकट का धंधेबाज पकड़ा गया

Wed, 18 Dec 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rail ticket dealer caught
पड़री हाथीराय गांव पहुंची टीम, 15 आरक्षित रेल टिकट के साथ पकड़ा गया राम सूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के पड़री हाथीराय से रेल टिकट का धंधेबाज पकड़ लिया गया। सीबीआई गोरखपुर व आरपीएफ मनकापुर की टीम की संयुक्त छापे में यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए शख्स के पास से 15 आरक्षित श्रेणी के रेल टिकट बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने संबंधित पर रेल अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई गोरखपुर व आरपीएफ मनकापुर की संयुक्त टीम ने मुखबिर के जरिये खोड़ारे क्षेत्र के पड़री हाथीराय गांव में छापा मारा। इस दौरान अवैध ढंग से रेल टिकट बनाते हुए राम सूरत यादव को मौके पर ही पकड़ लिया गया। टीम के अनुसार, संबंधित शख्स व्यक्तिगत आईडी पर 15 रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन

टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छापे के दौरान बभनान क्षेत्र में भी रेल टिकट का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। आरपीएफ मनकापुर के प्रभारी रामा राव ने बताया कि आरोपी पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रेलवे मजिस्ट्रेट गोंडा के न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed