{"_id":"5dfe5da88ebc3e87984d36e4","slug":"rail-line-broken-basti-news-gkp334183519","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान-गौर के बीच टूटी रेल लाइन, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान-गौर के बीच टूटी रेल लाइन, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

बस्ती। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को रेल लाइन टूटने से ट्रेनें करीब आधा घंटा प्रभावित रहीं। घटना की जानकारी होते ही रेलवे इंजीनियर पहुंचे। जिसके बाद गाड़ियां पटरी रिपेयर कर ट्रेनें चलाई गईं। दोपहर करीब 11.30 बजे पटरी को दुरुस्त किया जा सका।
कीमैन दिनेश मीणा ने शनिवार सुबह करीब छह बजे गड़हा दलथम्हन के पास पटरी टूटी देखा। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर राकेश मीणा ने लाइन मरम्मत सेफ किया। इस दौरान गौर रेलवे स्टेशन पर जनसेवा सुपरफास्ट करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। पटरी रिपेयर के बाद ट्रेन को दस किमी की स्पीड से पटरी पर सुरक्षित रवाना किया गया। दिन में करीब 12 बजे तक पटरी से लखनऊ-बरौनी, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, गोरखपुर-गोंडा पेसेंजर, गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर सहित आधा दर्जन ट्रेंन गुजरीं। एएनई विवेक नंदन ने बताया कि करीब घंटा ट्रैक बाधित रहा। जिसे साढ़े ग्यारह बजे तक ठीक कर लिया गया। ट्रेनों का संचालन सूचारू रूप से हो रहा है।