{"_id":"66a170ee0a854688b5099c95","slug":"raids-on-the-hideouts-of-the-main-accused-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121019-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्य आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्य आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश
Thu, 25 Jul 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
रविवार की रात कमलेश सोनकर का अंतर्जनपदीय बदमाशों ने किया था अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। बेलहिया चौराहे से कमलेश सोनकर के अपहरण के दो आरोपियों को गौर पुलिस ने वारदात के छह घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश वर्मा चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके तलाश में गोंडा जिले में उसके ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गौर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कमलेश सोनकर रविवार की रात में निजी काम से गौर बाजार आए थे। वापस घर आते समय गौर-टिनिच मार्ग पर केसरई गांव के पास बेलहिया चौराहे पर रात करीब 10:30 बजे चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने कमलेश की बाइक में अपनी कार से ठोकर मारा। उसके बाद असलहे के बल पर कमलेश को जबरन गाड़ी में बैठकर अपहरण कर ले गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गया।
न गौर पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिये छह घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर अपहृत कमलेश को मुक्त करा लिया था। दोनों बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश वर्मा निवासी सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व दो अज्ञात बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि ख्य आरोपी अखिलेश वर्मा की लगातार तलाश की जा रही है। गोंडा में उसके ठिकानों पर कई जगह दबिश दी गई। लेकिन, वह पकड़ से दूर है। जल्द सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।