{"_id":"6ae3ba72aa6b60278600404a","slug":"raids-conducted-at-sweet-shops-quality-checked-basti-news-c-207-1-bst1005-170622-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिठाई की दुकानों पर छापा, जांची गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिठाई की दुकानों पर छापा, जांची गुणवत्ता
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की टीमों ने जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का छापा व निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कई नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की गई।
शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत बाहरी जिलों से आई टीमों ने मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। अधिकारियों ने खोवा, घी, मिठाई, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के साथ दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंस और डिस्प्ले बोर्ड की उपलब्धता की भी जांच की गई। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता बनाए रखने, खरीद-बिक्री के लिए पक्के बिल का इस्तेमाल करने और एक्सपायरी सामग्री को तत्काल बिक्री से हटाने के निर्देश दिए गए। विभाग के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार के दौरान मिलावट पर अंकुश लगाने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे मिलावटखोरों में खलबली मची रही।