{"_id":"5d98df268ebc3e017b4bfead","slug":"raid-to-find-the-main-accused-basti-news-gkp3244280186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक प्रकरण: मुख्य आरोपी की तलाश में तीन टीमे गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक प्रकरण: मुख्य आरोपी की तलाश में तीन टीमे गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित
भानपुर(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव में गुरुवार की रात बरामदे में सो रही दो बहनों के ऊपर एसिड फेंकने के मामले मे मुख्य आरोपी राकेश यादव निवासी कड़जहना की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई है, जो बस्ती और आसपास के जनपद में संभावित ठिकानों पर दबिश देरही है।
पीड़िता के भाई की ओर से थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें एक आरोपी सराफत उल्लाह पुलिस की गिरफ्त में है। मुख्य आरोपी राकेश यादव घटना के बाद से फरार है। सूत्रों के अनुसार राकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और भानपुर रुधौली तिराहे के पास मोटर साइकिल सर्विसिंग का काम करता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा। बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।