{"_id":"6457f930f4f90da0380e6a1f","slug":"raid-in-the-cantonment-area-three-tractor-trolley-seized-basti-news-c-7-1-156150-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छावनी क्षेत्र में छापा मारा, तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छावनी क्षेत्र में छापा मारा, तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
Mon, 08 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस व खनन विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में बालू लाद रहे चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। टीम ने बालू खनन स्थल पर मौजूद तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के क्रम में थाना क्षेत्र के मुंडेरीपुर गांव के पास सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में शनिवार मध्य रात्रि में एसओ छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय व खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी की टीम ने लोलपुर विक्रमजोत तटबंध के बगल खेतों में बालू की सिल्ट निकालते तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। पुलिस व खनन निरीक्षक की टीम को देखकर वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गये। इस संबंध में खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी ने बताया कि दो बालू लदी तथा एक खाली ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई है। जिस पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान चौकी प्रभारी विक्रमजोत राजीव सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।