{"_id":"6920a863a86da1b6020c65ee","slug":"raid-in-chitona-manjha-43-liters-of-liquor-recovered-basti-news-c-207-1-bst1006-148109-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छितोना मांझा में दबिश, 43 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छितोना मांझा में दबिश, 43 लीटर शराब बरामद
Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार को फिर छावनी थाना क्षेत्र के छितौना मांझा में सरयू नदी के किनारे नाव से दबिश दी। हालांकि, आबकारी टीम के आने की भनक धंधेबाजों को पहले ही लग गई थी। इससे वे भाग खड़े हुए। टीम ने 43 लीटर अवैध शराब बरामद कर चार भट्ठियों को तोड़ते हुए 25 सौ किलो लहन को नष्ट कर दिया।
बता दें कि सरयू के किनारे का मांझा क्षेत्र अवैध शराब के धंधे के लिए बरसों से बदनाम है। कई बार आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम इस इलाके में दबिश मार चुकी है। कई धंधेबाजों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसके बाद भी अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भी आबकारी विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।