फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid extracting soil from the pond

Basti News: तालाब से मिट्टी निकालते समय छापा, दो लोडर समेत आठ वाहन सीज

Wed, 26 Apr 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Raid extracting soil from the pond
बस्ती। मंगलवार को रुधौली तहसील एवं पुलिस प्रशासन ने थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायठ में खनन की सूचना पर छापेमारी की। वहां बिना अनुमति के तालाब से मिट्टी निकाली जा रही थी। अधिकारियों को देख वाहन चालक फरार हो गए। मौके से दो लोडर समेत आठ वाहनों को पुलिस ने थाने पर लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम पंचायत रायठ में गाटा संख्या 400(क) तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है। इस सूचना पर उपजिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार, तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल कृष्णा चौधरी आदि की टीम वहां पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed