फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid after video went viral... two saw machines uprooted

Basti News: वीडियो वायरल होने के बाद पड़ा छापा... उखाड़ दी दो आरा मशीन

Fri, 31 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Raid after video went viral... two saw machines uprooted
मुंडेरवा क्षेत्र में विभाग की मिलीभगत से चल रहीं दर्जनों आरा मशीनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित हो रही आरा मशीन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम अंद्रा वामसी के आदेश पर बृहस्पतिवार को अमानाबाद में एसडीएम के नेतृत्व में छापा गया। यहां दो आरा मशीनों को अवैध करार देते हुए तत्काल उखड़वा दिया गया। आरा मशीन के दोनों मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, वन क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह व वन दरोगा मय दलबल अमानाबाद पहुंचे। यहां बिना लाइसेंस के दो आरा मशीनें संचालित होती पाई गईं। एसडीएम के निर्देश पर दोनों आरा मशीनों को उखड़वा दिया गया। उसके फाउंडेशन को भी ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों आरा मशीनों के संचालक गोरख और अशरफ हैं, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के इस कार्रवाई से क्षेत्र के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है। आरोप है कि क्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर विभाग की मिलीभगत से अवैध आरा मशीनें संचालित की जा रही हैं। इनके पास न तो लाइसेंस हैं और न ही पेड़ों के कटान के लिए परमिट होता है। क्षेत्र के हरे पेड़ों की कटान कर आरा मशीन पर पहुंचा दिया जाता है। यहां चीरा लगाकर लकड़ी प्रकृति कुछ घंटों बाद बदल दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसकी खेप बाजार में पहुंचाई जाती है। हरियाली को नुकसान पहुंचाने वाले इस कारोबार से क्षेत्रीय लोग भी काफी खफा है। पिछले दिनों एक आरा मशीन का चलते हुए वीडियो भी वायरल कर दिया। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और कार्रवाई पर उतर आया। हालांकि अभी अभी अन्य जगहों पर अवैध आरा मशीनें संचालित हो रही है। यदि इसी तरह आगे भी कार्रवाई हुई तो कई अन्य कारोबारी भी नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed