फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rahul Gandhi indignation at detention

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर आक्रोश

Wed, 02 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 02 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi indignation at detention
राहुल संदेश यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस नेता प्रेम शंकर तिवारी।
राहुल संदेश यात्रा बुधवार को महादेवा  विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गांव की चैपालों और चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं  हुईं। यात्रा महसों, महादेवा, बनकटी, खोरिया, बहादुरपुर, अगई भगाड़ सहित  कई स्थानों से होकर गुजरी। रखौना में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने वन रैंक वन पेंशन मामले में पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने राहुल गांधी को  दिल्ली पुलिस के हिरासत में लिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।  कहा कि वन रैंक वन पेंशन मामले में सरकार के फैसले से नाराज सैनिक जंतर मंतर  पर धरना दे रहे थे। घोर निराशा के शिकार सैनिक ने विवश होकर अपनी जीवनलीला  समाप्त कर ली। घटना केन्द्र की मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती  है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की सपा बसपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि दोनों  पार्टियां खुद अपनी वजह से जनाधार खो रही हैं। कांग्रेस  उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा के जरिए लाखों  लोग कांग्रेस की नीतियों से जुड़ चुके हैं, पार्टी ने विधानसभा चुनावों से  पहले ही अपनी मंशा साफ कर दी है। पार्टी सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज  माफ होगा, कृषि कार्यों के लिए खर्च की जाने वाली बिजली का बिल हाफ  होगा और किसानों को उनकी फसलों का उचित समर्थन देकर उनके साथ पूरा न्याय  किया जाएगा। नुक्कड़ सभा को चन्द्र प्रकाश  कन्नौजिया, राम मिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ल, रामनौकर  शुक्ल, जगनरायन आर्य, सोमनाथ पाण्डेय, मो. अख्तर, जगदीश शर्मा, आकाश आर्य आदि ने भी सम्बोधित  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed