{"_id":"6444323d0335e8f021084264","slug":"raghavendra-got-seventh-rank-in-advocate-on-record-exam-basti-news-c-7-1-136143-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राघवेंद्र ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में प्राप्त किया सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राघवेंद्र ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में प्राप्त किया सातवां स्थान
Sun, 23 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के राघवेंद्र ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में पाया सातवां स्थान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कप्तानगंज के नारायनपुर गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा उच्चतम न्यायालय की ओर से आयोजित की जाती है। राघवेंद्र ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में छह साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
राघवेंद्र बताते हैं कि सेवा में आने बाद भी युवाओं को पढ़ाई की आदत नहीं छोड़नी चाहिए। प्रतिदिन कम से कम एक घंटे अपने विषय से संबंधित किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे नई जानकारी मिलने के साथ कार्य अभ्यास में निपुणता आती है। बताते हैं कि हमने इस परीक्षा के लिए अलग से कोई समय निर्धारित नहीं किया था। प्रतिदिन विषय से संबंधित किताबें अनिवार्य रूप से पढ़ता हूं। यही कारण है कि उन्हें इस परीक्षा में देशभर में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी उपलब्धि पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय, जिला संयोजक प्रिंस मिश्रा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।