फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Quiz competition will be held under National Innovation Campaign

Basti News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Wed, 18 Sep 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Quiz competition will be held under National Innovation Campaign
तीन चरणों में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 14 ब्लॉकों में जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले मेधावियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें राज्य स्तर तक प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों का प्रधानाध्यापक चयन कर सूची ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें डायट मेंटर व विद्यालय के विज्ञान अथवा गणित के एआरपी सदस्य शामिल रहेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 50 अंकों की होगी। तीन चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले चरण उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके बाद ही आगे की प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को राज्य स्तर तक प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों की ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराएं।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed