{"_id":"64627a47fcfe23da2c0fc854","slug":"question-raised-on-re-appointment-of-tube-well-operator-basti-news-c-7-1-168181-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नलकूप चालक की दोबारा नियुक्ति पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नलकूप चालक की दोबारा नियुक्ति पर उठाया सवाल
Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधूसरन आर्य ने मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि त्यागपत्र दे चुके एक नलकूप चालक की नियम विरुद्ध नियुक्ति कर दी गई है।
आर्य ने कहा कि रेलवे में लोको पायलट पद पर चयन के बाद एक नलकूप चालक ने स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दिया था। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड संतकबीर नगर ने स्वीकार भी कर लिया। कुछ दिनों के बाद संंबंधित नलकूप चालक को उसी पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया गया। बताया कि मुख्य अभियंता नलकूप ने इस मामले में अधिशासी अभियंता संतकबीरनगर एवं संबंधित सहायक से स्पष्टीकरण मांगा है। आर्य ने कहा कि संबंधित नलकूप चालक की दोबारा हुई नियुक्ति प्रकिया में धांधली की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
संवाद