{"_id":"67acf07298301039650ac1f8","slug":"pwd-will-build-a-road-from-kotwali-to-kanshiram-awas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131909-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोतवाली से कांशीराम आवास तक सड़क बनवाएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोतवाली से कांशीराम आवास तक सड़क बनवाएगा पीडब्ल्यूडी
Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर कोतवाली से शुरू होकर गांव गोड़िया, चननी और सियारोबास से कांशीराम आवास डारीडीहा तक जाने वाली सड़क के बहुरने के दिन आ गए हैं। पीडब्ल्यूडी इसके सुधार के लिए काम शुरू करने जा रहा है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र के गांव गोड़िया वार्ड में कोतवाली क्षेत्र से सरयू नहर कॉलोनी होकर चननी और डारीडीहा स्थित कांशीराम आवास तक जाने वाली 2.3 किमी लंबी सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
जबकि यह सड़क चननी से आगे सियारोबास, कांशीराम आवास व डारीडीहा चौराहे तक जाती है। कांशीराम आवास में जहां एक हजार परिवार रहते हैं, वहीं इस सड़क से जुड़े दर्जन भर गांवों का भी सीधा आवागमन इसी सड़क से होता है।
विज्ञापन
नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कुछ दूरी की सड़क तो दुरुस्त करवा दी थी, मगर बाकी सड़क उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के कारण वैसे ही पड़ी रह गई है। इस समस्या को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने सहायक अभियंता उमेश विश्वकर्मा और अवर अभियंता हरेराम की टीम को इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
इंजीनियरों ने इसके लिए 60 लाख 12 हजार रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। जिस पर मुहर लगने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इसके निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।