फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Purnima Tiwari became the president and Dr. Rajesh became the general secretary

Basti News: पूर्णिमा तिवारी अध्यक्ष और डॉ. राजेश बने महामंत्री

Mon, 23 Mar 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Purnima Tiwari became the president and Dr. Rajesh became the general secretary
संस्कार भारती के इकाई गठन में मौजूद पदा​धिकारीगण। स्रोत- संगठन
बस्ती। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से रविवार को प्रेस क्लब में संगठन के बस्ती इकाई का गठन किया गया। गोरक्ष प्रांत के प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह एवं विभाग प्रचारक ऋषि की उपस्थिति में ओम ध्वनि से इकाई के गठन का अनुमोदन किया। इसमें पूर्णिमा तिवारी अध्यक्ष, और डॉ. राजेश कुमार मिश्र को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक, प्रांतीय प्रतिनिधि, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ कैप्टन पुष्प लता मिश्रा, जिला कार्यवाह नीरज, प्रांत मंत्री राहुल श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्या मिश्रा एवं डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग प्रचारक ने कहा मातृशक्ति ही समाज को संस्कार देती है। हमें शक्ति मांगनी हो तो मां दुर्गा से मांगनी चाहिए। ज्ञान मांगना हो तो मां सरस्वती से और धन की इच्छा हो तो माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान बस्ती इकाई का गठन किया गया। इसमें पूर्णिमा तिवारी अध्यक्ष, डॉ. राजेश महामंत्री, लता सिंह, सत्या मिश्रा, डॉ. रंजना अग्रहरि, कमला वर्मा, मधुबाला श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सरिता शुक्ला ,शालिनी मिश्रा, भक्ति नारायण श्रीवास्तव, स्नेह लता मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव मंत्री, ओमप्रकाश पांडेय कोषाध्यक्ष, अंकित गुप्ता प्रचार प्रमुख, प्रशांत पांडेय मंचीय कला संयोजक, अदिति लोक कला संयोजक, गीतांजलि दृश्य कला संयोजक, उषा पांडेय कला धरोहर संयोजक, मयंक श्रीवास्तव साहित्य संयोजक, उर्मिला पांडेय, रीता त्रिपाठी और निर्मला वर्मा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इस मौके पर डॉ रमा शर्मा, रत्नेश पांडेय, पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed