फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pumping set stealing gang of Ayodhya

Basti News: पंपिंग सेट चोरी करने वाला गिरोह अयोध्या का

Wed, 07 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Pumping set stealing gang of Ayodhya
कप्तानगंज पुलिस और एसओजी टीम ने पंपिंग सेट का इंजन चुराने वाले पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
पंपिंग सेट चोरी करने वाला गिरोह अयोध्या का
विज्ञापन

पुलिस ने किया पर्दाफाश, कबाड़ कारोबारी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
कप्तानगंज के गड़हा गौतम से एक ही रात पांच पंपिंगसेट चोरी हुए थे
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के सीवान से एक ही रात में पांच पंपिंगसेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अयोध्या जनपद के गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी गए आठ पंपिंग सेट, उसके पुर्जे व पंखी बरामद कर लिए हैं।
इनमें पांच पंपिंग सेट गड़हा गौतम से चोरी किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों में एक कबाड़ी भी शामिल है। पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय व एसएचओ सत्येंद्र कुंवर की टीम ने इन सभी को पंपिंग सेट व इंजन के पुर्जों के साथ सोमवार रात थाना शाहगंज क्षेत्र इनायत नगर जनपद अयोध्या से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनमें शेर अली निवासी सलारपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या, मो. इस्लाम निवासी जनौरा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या, असलम निवासी जलालाबाद थाना कैंट जनपद अयोध्या, सुंदर जीत निवासी पूरे काशीनाथ थाना कैंट जनपद अयोध्या और बुलबुल सिंह निवासी कांधला थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें असलम, इस्लाम, शेर अली व सुंदरजीत के विरुद्घ पैकोलिया, दुबौलिया के अलावा अयोध्या जनपद के कैंट व कोतवाली नगर थाने में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि बरामद पंपिंग सेट और उसके पुर्जों में से कौन सा माल कहां से चोरी किया गया था। यह सभी माल पकड़े गए कबाड़ कारोबारी बुलबुल सिंह को बेचा गया था।

यह हुई थी घटना : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के पूरब तरफ सीवान में लगे पांच पंपिंग सेट 30 नवंबर की रात चोरी कर लिए गए थे। गड़हा गौतम निवासी चंद्र प्रताप सिंह, अष्टभुजा सिंह तथा हिमांचल सिंह, जवाहरलाल गुप्ता और भगेलू ने मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें तीन लिस्टर इंजन व पंखी और जवाहर लाल गुप्ता व भगेलू का पंपसेट शामिल है। जिस इंजन या पंप सेट का नट बोल्ट चोर नहीं खोल पाए थे, उन्हें कटर मशीन से काटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed