फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   public meeting is not officer

Basti News: अधिकतर चौपालों में नहीं पहुंचे विभागों के प्रतिनिधि

Sat, 18 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
public meeting is not officer
बनकटी क्षेत्र में चौपाल को संबोधित करते बीडीओ।
- अधिकारियों की उपेक्षा की भेट चढ़ गई चौपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/बनकटी/कलवारी। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगाई गई चौपाल उपेक्षा की भेंट चढ़ गई। अधिकतर जगह निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे।
कप्तानगंज ब्लॉक के सर्रेया मिश्र गांव के पंचायत भवन पर एडीओ पंचायत सहजराम की अध्यक्षता में चौपाल लगी। रमदेइया गांव के पैरों से दिव्यांग बृजनंदन ने पेंशन न मिलने, बनकटा दुबे गांव की सीतादेवी, बजरंगी प्रसाद, राम सूरत, उर्मिला देवी ने पीएम आवास न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं रमदेईया गांव की दिव्यांग नंदनी ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। शिक्षा ,बिजली, सिंचाई, आपूर्ति , आंगनबाड़ी सहित कई विभाग के अधिकारी नदारद रहे।
कलवारी न्याय पंचायत के पंचायत भवन पर शुक्रवार को राजस्व चौपाल में मौसम खराब होने के कारण सिर्फ तीन लोग ही पहुंचे। सहायक चकबंदी अधिकारी सत्य प्रकाश शुक्ला ने चौपाल का नेतृत्व किया। वरासत से संबंधित समस्या लेकर हरिराम व ज्ञानदास निवासी भोयर तथा राम विलास निवासी गौरा पहुंचे। उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि और सलाह दी गई कि आप लोग ऑनलाइन करवा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बनकटी ब्लाक के बाघापार बजहा व हिनौता प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाई गई, मगर मौसम खराब होने के चलते जैसे तैसे निपटाया गया। जल निगम, राजस्व, बिजली, खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों के अलावा नहीं आए। बाघापार बजहा गांव निवासी फूला देवी आवास ,पारा देवी पेंशन, राम लौट राशन कार्ड न होने की आवाज उठाई। सलीम, शिवमूरत, उमाशंकर, आदि ने बारात घर की मांग की।

हिनौता के चौपाल में गोपाल जी शुक्ला ने गांव के पोखरे को अमृत सरोवर का दर्जा देकर सुंदरीकरण व सारजहां सहित अन्य महिलाओं ने पेंशन, आवास, राशन कार्ड, शौचालय आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed