फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   public agression over tired roads

खराब सड़कों को लेकर लोगों में गुस्सा

Wed, 13 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। भानपुर तहसील क्षेत्र में कई सड़कों की हालत जर्जर होने से राहगीरों
विज्ञापन
को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।

भारतीय किसान यूनियन के सल्टौआ ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद किसान के नेतृत्व में अमरौली शुमाली अस्पताल चौराहे पर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सड़कों के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी के चलते सड़क जल्दी खराब हो जाती है। ब्लॉक क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़क चलने लायक नहीं रह गई है।

भिरिया से अमरौली, बरईजोत जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। जबकि इस सड़क पर प्राथमिक विद्यालय, कन्या इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल, अस्पताल, गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। इस पर आवागमन अधिक रहता है। विभागीय अधिकारियों से कहने के बाद भी वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अजय विक्रम सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क पर पटरी का नामोनिशान नहीं है। मोटर वाहनों को कौन कहे पैदल चलना दुष्कर हो गया है। नेबूलाल ने कहा कि उपेक्षा के चलते क्षेत्र के किसानों को अब तक आपदा राहत का चेक नहीं मिल रहा है।

मिल प्रबंधन की मनमानी के चलते गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। मजबूर होकर प्रदर्शन किया जा रहा है। चेताया कि यदि समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार, कृपाशंकर विश्वकर्मा, रियाज अली, जब्बार अली, जगदम्बा, फजलुरहमान, अशोक यादव, बंसराज, रमेश वर्मा, कृष्ण कुमार प्रजापति, संजय कुमार, विकास कुमार, रामअवध, हीरालाल आदि मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों ने सरकार को कोसा
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भानपुर व रुधौली क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इनके निर्माण में भेदभाव किया जाता है। कहा कि अगर जल्द इन सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ नहीं कराई गई तो तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी ने कहा कि सड़कों की खराब दशा को ठीक कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

सड़कों के सवाल पर सरकार उदासीन
क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि सड़कों के निर्माण व मरम्मत के सवाल पर सरकार उदासीन है। राजनीतिक आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। कई बार सदन में सवाल उठाने के बाद भी सुधार नहीं दिख रहा है। अब जनांदोलन किया जाएगा।

बनाने के लिए प्रस्ताव हो चुका है
सोनहा। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप पटेल ने कहा कि भिरिया बाजार से अमरौली शुमाली तक दो किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत का प्रस्ताव हो चुका है। स्वीकृति मिलने व धन मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed