फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Provided self-defense and self-employment training to Mahila Mangal Dal

Basti News: महिला मंगल दल को दिया आत्मरक्षा व स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Tue, 10 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Provided self-defense and self-employment training to Mahila Mangal Dal
बस्ती। विक्रमजोत कस्बे में स्थित श्री वाल्मीकि इंटर काॅलेज में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से छह दिवसीय महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का साेमवार को समापन हुआ। इसमें महिला मंगल दल के सदस्यों को आत्मरक्षा व स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिविर चार से 10 अक्तूबर तक चला। इसमें 79 ग्राम पंचायतों की करीब 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में महिलाओं को नारी सुरक्षा, आत्म सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। विषम परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सभी को सक्रिय होना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि विधालय के सहायक प्रबंधक एवं उपायुक्त धर्मेंद्र रहे। मौके पर प्रधानाचार्य घनश्याम श्रीवास्तव, आनंद मिश्र, नरेंद्र तिवारी, शिवम तिवारी, मनोरमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed