{"_id":"61b783d80f2c7125ce5b40a0","slug":"protested-to-congres-basti-news-gkp419758764","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने निकाली प्रायश्चित यात्रा, सद्बुद्धि यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने निकाली प्रायश्चित यात्रा, सद्बुद्धि यज्ञ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने निकाली प्रायश्चित यात्रा, सद्बुद्धि यज्ञ किया
- प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस ने सोमवार को मध्य प्रदेश के घाटी पहाड़ी खेडा पन्ना में गोवंशों को जिंदा दफनाने के विरोध में प्रायश्चित यात्रा निकालकर नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित गौशाला में सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान आरोपितों पर कार्रवाई की भी मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा का गोवंश प्रेम छलावा है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। कांग्रेस इस समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करती है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने कहा कि घटना से भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, विपिन राय, सचिन शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, सीमा निषाद, राज बहादुर निषाद, शौकत अली नन्हूू, अलीम अख्तर, अयाज खान अच्छू, आदर्श पाठक, ज्ञान प्रकाश पांडेय और फैजू आदि मौजूद थे।