फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested for road making

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Thu, 15 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
protested for road making
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बभनान।
विज्ञापन

गौर-केसरई मार्ग पर सफर करना आसान नहीं है। सड़क पर अब केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। वे भी इतने खतरनाक हैं कि यदि कोई उसमें गिरा तो जान आफत में पड़ सकती है। इन स्थितियों से आजिज ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण कराने को लेकर बुधवार को केसरई के ग्रामीण सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
वर्ष 2008 में इस मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। निर्माण के बाद से आज तक मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ, जिससे यह सड़क पूरी तरह से टूट गई और सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन मुश्किल में है। इस मार्ग की लंबाई लगभग दो किलोमीटर है। यह मार्ग गौर बाजार से होकर केसरई के रास्ते जलेबीगंज, बस्ती, बेलघाट, दुबौला, कप्तानगंज और महाराजगंज तक जाती है। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गौर में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। साथ ही केसरई शिव मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग के निर्माण पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।  केसरई गांव निवासी लालजी मिश्र ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए दो माह पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। इसी गांव के निवासी उमाशंकर यादव, अनिल कनौजिया, प्रदीप कुमार यादव, विजय कुमार त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, अरविंद त्रिपाठी, बजरंगी, राम अवतार, नीरज त्रिपाठी, संजय यादव, सुदामा, सावित्री ने बताया कि अभी सड़क निर्माण की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो रणनीति बनाकर आमरण अनशन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed