{"_id":"5e3c543f8ebc3ee5ea3fb1bf","slug":"protest-in-basti-basti-news-gkp3400529151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन क्लब के गेट पर लटक रहा है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन क्लब के गेट पर लटक रहा है ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन क्लब के गेट पर लटक रहा है ताला
बस्ती। शहर की शान रहे टाउन क्लब को लेकर एक बार फिर नगर पालिका के हाथ कानूनी दांव-पेच में फंस गए हैं। इसके चलते टाउन क्लब के गेट पर ताला लटक रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जल्द ही पालिका परिषद टाउन क्लब की भूमि का उपयोग पार्किंग स्थल के तौर पर करेगा, लेकिन यह वक्त के गर्भ में है।
नगर पालिका क्षेत्र में स्थापित टाउन क्लब की भूमि एवं भवन पर 63 सालों तक लोगों का कब्जा था। ये ऐसे लोग थे, जो दशकों शासन व सत्ता में काबिज रहे। ऊंची रसूख के चलते कार्रवाई के नाम पर प्रशासन भी मुट्ठी बांधे हुए था। डीएम आशुतोष निरंजन ने एक शिकायत पर इसे गंभीरता से लिया और तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि टाउन क्लब की भूमि व भवन नगर पालिका प्रशासन की संपित्त है। डीएम ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में भी यह बात बताई। यह भी कहा था कि क्लब भवन व भूमि प्रशासन का है और इसे मुक्त करा दिया गया है। जनवरी में शीतलहर और ठंड के कारण पालिका की ओर से इसका उपयोग कुछ दिन तक रैन बसेरा के तौर पर किया गया, लेकिन वर्तमान में एक बार फिर इसके गेट पर ताला लटक रहा है। नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही पालिका की ओर से क्लब भवन का कायाकल्प होगा। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा का कहना है कि टाउन क्लब की भूमि का उपयोग पार्किंग स्थल के तौर किया जाएगा। क्योंकि शहर में जाम बड़ी समस्या है। इससे निजात पाने के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगा।