फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest

सपाइयों ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा सरकार पर कोरोना संक्रमण न रोक पाने, विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने, कानून व्यवस्था को बेहतर न कर पाने और भ्रष्टाचार न रोक पाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिले की चारों तहसीलों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। हर्रैया में कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे।
सदर तहसील पर जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा, किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के कमजोर वर्गों की घोर उपेक्षा की जा रही है। भ्रष्टाचार व घोटालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। ज्ञापन में अति वृष्टि, ओलावृष्टि आदि से किसानों की नष्ट फसलों की क्षतिपूर्ति का प्रबंध किए जाने, गन्ना किसानों का बकाया ब्याज सहित भुगतान किए जाने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि रोके जाने, बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिए जाने, छात्रों की पांच माह के लॉकडाउन अवधि की फीस माफ किए जाने आदि मांग की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, अली अहमद, जावेद पिंडारी, सुमन सिंह, विजय विक्रम आर्य, अरविंद सोनकर, जमील अहमद, महेश तिवारी, अनिल निषाद, राजवंत यादव, रामशव्द यादव, गुलाब सोनकर, वृजेश मिश्र, मोहम्मद सलीम, राजेंद्र चौधरी, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, मो. जावेद, ज्ञानचन्द चौधरी, रामशंकर निराला, राम उजागिर गौतम, इन्द्रावती शुक्ला, गंगा यादव, कक्कू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उप्र आवास विकास परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में एसडीएम आनंद श्रीनेत को ज्ञापन दिया गया। सिद्धार्थ ने कहा कि भाजपा किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों की विरोधी है। लोग सरकार से परेशान हैं। राजाराम यादव, रनबहादुर यादव, निर्मल सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, अरविंद यादव, राहुल सिंह, रणविजय सिंह, सुशील सोनी, आजाद, मो. अकरम, गौरव सिंह, अजय यादव, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों व युवाओं की समस्या पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश ने कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। राजेंद्र यादव, रामकुमार यादव, मो. शकील, सोमिल सिंह श्रीनेत, दीनानाथ चौरसिया, सीताराम यादव, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, सज्जाक अली, राजन यादव, अवधेश यादव, अमित कुमार कन्नौजिया, घनश्याम रवि वर्मा, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रुधौली विधानसभा के क्षेत्र अध्यक्ष मो. उमर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन हुआ। यहां तहसीलदार केसरी नंदन तिवारी को ज्ञापन दिया गया। मौके पर पूर्व विधायक रामललित चौधरी, जर्सी यादव, प्रमोद यादव, उमाशंकर यादव, सुभाष पांडेय, राधेश्याम यादव, छोटेलाल यादव, गिरधारी यादव, राममूरत यादव, सहाबुद्दीन, महेश चौधरी, रामकरन चौधरी, राम तीरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed