फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest against the suspension of the female village development officer reached several blocks.

Basti News: कई ब्लॉकों तक पहुंचा महिला ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन का विरोध

Sat, 01 Nov 2025 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against the suspension of the female village development officer reached several blocks.
साऊंघाट ब्लॉक पर धरना देते कर्मचारी- संवाद
बस्ती। साऊंघाट ब्लॉक की ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों और अधिकारियों का आंदोलन जारी रहा।
विज्ञापन

समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने पांचवें दिन भी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए विभिन्न ब्लॉकों पर धरना प्रदर्शन किया। साऊंघाट ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों ने बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की। सचिवों ने कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा, धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बीडीओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियंका यादव के खिलाफ कार्य में लापरवाही और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार रामनगर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श पांडेय और मंत्री जयेंद्र लाल के नेतृत्व में सचिवों ने बीडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। सचिवों ने कहा कि महिला अधिकारी के निलंबन से कर्मचारियों में आक्रोश है। धरने के कारण सभी कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ के निलंबन के विरोध में दिया धरना

कप्तानगंज। सांऊघाट ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि निलंबन की कार्रवाई बिना किसी नोटिस के गई है। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि प्रियंका यादव के साथ अन्याय हुआ है। चेतावनी दी कि जब तक उन्हें बहाल नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने निलंबन आदेश को वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की। संवाद

साऊंघाट ब्लॉक पर धरना देते कर्मचारी- संवाद

साऊंघाट ब्लॉक पर धरना देते कर्मचारी- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed