{"_id":"64ff7e848e499bb28e046f27","slug":"protest-against-the-construction-of-boundary-wall-of-the-playground-basti-news-c-207-1-bst1001-4175-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खेलमैदान की चहारदीवारी के निर्माण के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खेलमैदान की चहारदीवारी के निर्माण के विरोध में धरना
Tue, 12 Sep 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ौंगी में खेलकूद मैदान की चहारदीवारी का मामला तूल पकड़ लिया है। निर्माण को अवैध बताते हुए भारतीय नैतिक सेना के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
उन्होंने एसडीएम को संबोधित पत्र के माध्यम से बताया कि बडौंगी गांव में बनाए गए खेलकूद मैदान की जांच के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जिम्मेदारों ने तथ्यों को छिपाकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। उनका कहना है कि जहां खेल मैदान का निर्माण हुआ है वहां बंजर, आबादी और स्कूल की भूमि है। इन्हें बिना अलग किए ही रिपोर्ट तैयार कर दी गई। यहां बारात घर का निर्माण न होने के बावजूद निर्माण दिखाया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच न होने तक उन्होंने धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। बहरहाल तहसील प्रशासन की तरफ से धरना खत्म कराने की कोई पहल अभी तक नहीं की गई है। संवाद