फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest against terrorist attack in Pahalgam

Basti News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Protest against terrorist attack in Pahalgam
हरैया/दुबौलिया। हरैया तहसील मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ उनके परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलवामा हमले से हर व्यक्ति दुखी और आक्रोशित है। इस्लामिक आतंकवाद के विरोध में केंद्र की सरकार को कठोर निर्णय लेने में अब संकोच नहीं करना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि इस आतंकी हमले से यह साबित हो गया है कि आतंकवाद का भी धर्म होता है। धर्म पूछ करके पर्यटकों की हत्या करना इस्लाामिक जिहाद का पक्का सबूत है। विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री विवेक सिंह सोनू ने कहा कि अब सनातनियों को इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


गोरक्ष प्रांत की मातृ शक्ति की पालिका कविता त्रिपाठी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी सेना के साथ मातृ शक्ति भी लोहा लेने को तैयार हैं। कार्यक्रम को अमित चौधरी, जय हिंद सोनी, अमित गुप्ता, कुंदन कसौधन ने भी संबोधित किया। संचालन जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद धर्मेंद्र सिंह ने किया। लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस अवसर पर किसान संगठन के राम चंदर सिंह आदि ने भी अपनी बात रखी। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन ने की। कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी संयोजिका सुषमा तिवारी, रोहित दूबे, नरेंद्र सिंह, राजेश पाठक, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed