फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession taken out for invitation to Ramlila

Basti News: रामलीला में आमंत्रण के लिए निकाली शोभायात्रा

Mon, 27 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out for invitation to Ramlila
श्रीराम लीला महोत्सव के आमंत्रण के लिए निकाली गई शोभायात्रा- संवाद
बस्ती। सनातन धर्म संस्था बस्ती के संयोजन में 31 अक्तूबर से शुरू हो रहे रामलीला महोत्सव में नगर वासियों को आमंत्रित करने के लिए रविवार को भव्य जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर रोडवेज, गांधीनगर, कम्पनी बाग, शास्त्री चौक होते हुए श्री शिव मंदिर अमहट तक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकियां और घोष बजाते छात्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तों ने जय श्रीराम के नारों और भजन-कीर्तन के साथ नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा मार्ग पर गायत्री शक्तिपीठ, कम्पनी बाग, शास्त्री चौक आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान कराकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्य कर्नल केसी मिश्र ने बताया कि यह शोभायात्रा नगरवासियों को 31 अक्तूबर से 9 नवंबर तक सक्सेरिया इंटर कॉलेज प्रांगण में होने वाले श्री रामलीला महोत्सव में आमंत्रित करने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन श्री शिव मंदिर में आरती और इस संकल्प के साथ हुआ कि बाल कलाकारों द्वारा होने वाली श्री रामलीला को भव्य और दिव्य रूप देने में सभी पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed