फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Problem of local fault increased...cuts happening every hour

Basti News: लोकल फाल्ट की बढ़ी समस्या... हर घंटे हो रही कटौती

Tue, 21 May 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Problem of local fault increased...cuts happening every hour
बस्ती। तापमान बढ़ने के बाद से बिजली की खपत बढ़ गई है। शहरवासियों को हर घंटे लोकल फाल्ट का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 140-150 लोकल फाल्ट के मामले आ रहे हैं। जबकि सामान्य मौसम में इसकी संख्या 80-100 तक ही रहती है। तपन के बीच बार-बार बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
विज्ञापन

तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही बिजली खपत 250 मेगावाट पार कर गई है। स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में नमी बनाए रखने के लिए सुबह-शाम पानी डाला जा रहा है। ताकि पर्याप्त वोल्टेज बना रहे और लोड बढ़ने पर ट्रासंफार्मर न फुंके। 6 विद्युत उपकेंद्रों के सहारे शहर के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। प्रत्येक उपकेंद्र पर औसतन 25 मामले लोकल फाल्ट से जुड़े आ रहे हैं। अफसर दावा कर रहे हैं कि फाल्ट आधे घंटे के अंदर अटैंड किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 20 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ी है। गर्मी में लोकल फाल्ट के मामले बढ़े हैं। इसे समय से ठीक भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------------
रात 12 बजे रामेश्वरपुर में खराब हुआ ट्रांसफाॅर्मर
आवास विकास के रामेश्वरपुरी इलाके में रविवार रात करीब 12 बजे 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसे ठीक करने में बिजली कर्मियों को करीब दो घंटे लग गए। उपभोक्ता अमन, परमात्मा, सुजीत उपाध्याय, विशाल आदि ने बताया कि रात में ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जो 2 बजे जाकर ठीक हो पाया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खामी आई थी। इसे ठीक कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed