{"_id":"60c39c728ebc3ef43b7054f2","slug":"problem-in-vaccination-in-villages-basti-news-gkp3977524193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक बैठी रही टीम, लोगों ने नहीं लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक बैठी रही टीम, लोगों ने नहीं लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक बैठी रही टीम, लोगों ने नहीं लगवाया टीका
परसाकुतुब में 18 से 44 साल का कोई शख्स टीका लगवाने नहीं आया, 45 वर्ष से ऊपर के भी कर रहे आनाकानी
शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने गांव पहुंचकर टीम के सदस्यों से जाना टीकाकरण का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॅाक की ग्राम पंचायत परसाकुतुब में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए गांव पहुंची टीम दोपहर बाद तक लोगों के आने का इंतजार करती रही। मगर कोई टीका लगवाने नहीं आया।
परसा कुतुब गांव की आबादी 2245 है। इसमें 18 से 44 वर्ष के 805 लोगों को सर्वे करके चिह्नित किया गया है। इनमें से किसी का भी अभी तक टीकाकरण नहीं हो सका है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 315 लोगों को चिह्नित किया गया है। इसमें से 300 लोगों ने तो आसानी से अपना टीकाकरण करा लिया, जबकि15 लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। इसके चलते टीम दो दिनों से गांव से वापस लौट रही है। इस मौके पर एएनएम रेनू सिंह, आशा मीना देवी, मंजू देवी, रोजगार सेवक अब्दुल नफीस, आगंनबाड़ी पुष्पलता, पुष्पा देवी, रंजना चौधरी, बिंदू पाल, छाया पाल, चंद्रावती सफाई कर्मी बृज बिहारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि टीम के साथ स्वयं कई बार लोगों के घर जाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं आ रहे हैं। एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल ने बताया कि टीकाकरण को लेकर गांव का दौरा किया गया है। टीम के सदस्यों की ओर से 15 लोगों की ओर से टीका न लगवाने की बात बताई गई है। शीघ्र ही उन सभी से व्यक्तिगत तरीके से मिलकर टीके से होने वाले लाभ और न लगवाने से होने वाली हानियों के बारे में समझाकर टीका लगवाने का प्रयास किया जायगा।
33 महिलाओं ने उत्साह से लगवाया टीका
रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित टीकाकरण शिविर में महिला स्वयं सहायता समूह की 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 33 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीएमएम दिव्य कांत यादव, कपिल, सीएचओ संगीता चौधरी, एडीओआईएसबी अर्जुन चौधरी, बीएमएम विकास शर्मा, रामकरन, कासिम, सतवंत व शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।