फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prmukh sachiv given tips

निरोधात्मक उपाय के लिए सप्ताह भर का समय

Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
basti
basti Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
prmukh sachiv given tips
कार्यशाला को संबोधित करते प्रमुख सचिव। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

सूबे के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि जेई-एईएस से सुरक्षा और इसकी रोकथाम के लिए स्थानीय निकायों के अधिकारी सप्ताह भीतर प्रत्येक दशा में निरोधात्मक उपाय सुनिश्चित करें। स्वच्छता अभियान, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर विशेेष ध्यान देें। इसके अलावा शौचालय निर्माण में भी पूरी सतर्कता बरतें। मई के अंतिम और जून का प्रथम सप्ताह जेई-एईएस के लिए बेहद संवेदनशील है। ऐसे में बीमारी से बचाव के समय रहते बीमारी से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित कर लिए जाएं। 
प्रमुख सचिव नगर विकास ने ये निर्देश आयुक्त सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दिए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में कुल 48 नगर निकायों में बीमारी की रोकथाम के सभी उपाय कर लिए जाएं। निर्देश दिए कि ऐसे इंतजाम किए जाएं कि नालियों का जल प्रवाह न रुके। प्रमुख सचिव ने कहा कि पेयजल के सभी स्रोतों व पानी की टंकियों आदि की सफाई कराकर क्लोरीनेशन कराया जाए। वाटर सप्लाई पाइप लाइनों की जांच तथा लीकेज चिह्नीकरण करते हुए उसे तत्काल ठीक करा दिया जाए। इंडिया मार्क हैडपंपों में भी क्लोरिनेशन किया जाए। शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता वाली दूर-दराज की बस्तियों या मलिन बस्तियों में वाटर एटीएम अनिवार्य रूप से लगवा दिए जाएं। जेई और एईएस के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक वार्ड में जागरूकता के दो-दो कार्यक्रम कराएं। व्यक्तिगत शौचालयों के 15 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि इस समय सीमा तक शौचालय बनवा पाना संभव नहीं हो तो इससे वंचित परिवारों को सामुदायिक अथवा सार्वजनिक शौचालय से जोड़ दिया जाए। यदि यह भी संभव न हो सके तो मोबाइल शौचालय की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। 
विज्ञापन

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लक्षित शौचालयों और उनके सापेक्ष विभिन्न निकायों में निर्मित व निर्माणाधीन शौचालयों के प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का लक्ष्य तय है। दो अक्टूबर तक सभी स्थानीय निकायों को ओडीएफ कर दिया जाएगा। डीएम सुशील कुमार मौर्या ने जेई और एईएस के बचाव और उनके लिए किए गए निरोधात्मक कार्रवाईयों पर चर्चा की। बताया कि शहर से पांच सात किलोमीटर की दूरी पर कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था शीघ्र कर ली जाएगी। इस मौके पर सलाहकार अखिलेश गौतम, एसडीएम सदर सीएम गर्ग, सीएमओ जेएलएम कुशवाहा, डॉ. अभय, विवेक रस्तोगी, विवेक मेहता, ज्योति वर्मा, सीमा सिंह, विकास रस्तोगी सहित मंडल के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed