फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Priyanshu and Rohan's science model topper of Khalilabad

Basti News: खलीलाबाद के प्रियांशु और रोहन के विज्ञान मॉडल अव्वल

Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu and Rohan's science model topper of Khalilabad
मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मंडलायुक्त योगेश्वराम मिश्र ने किया
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में रविवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद से प्रायोजित,जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान थीम पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता में हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रियांशु वर्मा ने स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी कॉलेज के रोहन कश्यन ने स्मार्ट एक्सीडेंट अलर्ट मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर बस्ती के सुमित भट्ट ने स्मार्ट ऑटोमेटेड हाउस का मॉडल प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि विज्ञान का दायरा बहुत विस्तृत है। मनुष्य ने अपनी जरूरत की हर वस्तु का विकास विज्ञान आधारित किया है। जिला विज्ञान क्लब की अध्यक्ष और डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि तकनीकी जगत में प्रतिस्पर्धा बहुत है। उपभोक्ता अब सुविधाजनक और सहजता से उपलब्ध होने वाली तकनीकों को अपनाना चाहते हैं। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, कार्यक्रम नोडल अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव और डीआईओएस दलसिंगार यादव ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5,000, द्वितीय 3,000 और तृतीय 2,000 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

दिव्या, मनीषा श्रीवास्तव, नीलाक्षी मौर्य, खुशी कश्यप, ओवैश खान, अंशिका जायसवाल, सबा खातून के मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चुना गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने किया।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रीना पाठक अतिथियों का स्वागत किया और क्लब समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed