{"_id":"6929ee873c292c02800b6dd4","slug":"private-school-teacher-attacked-with-knife-basti-news-c-207-1-bst1006-148541-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी विद्यालय के शिक्षक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी विद्यालय के शिक्षक पर चाकू से हमला
Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के महादेवा गोशाला के पास श्मशान घाट तिराहे पर बृहस्पतिवार को एक निजी विद्यालय के मधवापुर पांडेय निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गौर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय से शिक्षण कार्य करने के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे निकलकर रास्ते में दो जगह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद शाम करीब 5:30 बजे घर जा रहा था। करीब 6:15 बजे महादेवा गोशाला के पास श्मशान घाट तिराहे पर पहले से घात लगाकर चार-पांच अज्ञात लोग बैठे थे। आरोपियों ने बाइक रोककर चाकू और लोहे के राॅड से हमला कर दिया और अधमराकर जान-माल की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।