फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private nursing homes remain closed, emergency services continue

बंद रहे निजी नर्सिंग होम, इमरजेंसी सेवाएं जारी

Fri, 12 Feb 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Private nursing homes remain closed, emergency services continue
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भूख हड़ताल की। - फोटो : BASTI
बंद रहे निजी नर्सिंग होम, इमरजेंसी सेवाएं जारी
विज्ञापन

बस्ती। आईएमए के आह्वान पर शुक्रवार को शाखा के चिकित्सकों ने सभी विद्याओं के चिकित्सकों को शामिल करने यानी मिक्सोपैथी के विरोध में भूख हड़ताल की। निजी नर्सिंग होम बंद रहे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं।
कामकाज ठप कर संगठन के अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सचिव डॉ. नवीन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटेश्वर पार्क स्थित आईएमए के कार्यालय पर पहुंचे चिकित्सकों ने कहा कि सभी पैथी को एक में करने से कई समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। सरकार को इस पर फिर से विचार करना चाहिए। आईएमए के अनुसांगिक संगठन मिशन पिंक हेल्थ की इकाई ने आंदोलन में सहयोग किया।
विज्ञापन

नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एपीडी द्विवेदी और सचिव डॉ. नवीन कुमार ने सरकार से निर्णय वापस लिए जाने की मांग उठाई। कहा कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो संगठन इसके विरोध में जन जागरूकता और अनवरत आंदोलन करेगा। कहा कि इस नए कानून से आम लोगों को यह पता नहीं चल सकेगा कि कौन सा चिकित्सक किस विद्या का है, जिससे जनता भ्रमित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल में डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एमएम सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. वीपी त्रिपाठी, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. आभा सिंह, डॉ. शशि श्रीवास्तव, डॉ. उषा सिंह, डॉ. एसके अरोरा, डॉ. प्रमिला सिंह, डॉ. पीएल मिश्रा, डॉ. आरएन चौधरी सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed