फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private nursing home in the name of government doctor, flaws found in investigation

Basti News: सरकारी डॉक्टर के नाम पर निजी नर्सिंग होम, जांच में मिलीं खामियां

Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Private nursing home in the name of government doctor, flaws found in investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में नियुक्त महिला डाॅक्टर के नाम पर निजी नर्सिंग होम चलते पाया गया। शहर के स्टेशन रोड-दक्षिण दरवाजा के पास संचालित सद्भावना हॉस्पिटल के संबंध में शिकायत होने पर एसीएमओ ने जांच की तो तमाम अनियमितताएं मिलीं।
जांच में पाया गया कि अस्पताल में पंजीकृत डॉक्टर महिला अस्पताल में तैनात हैं। इस पर सीएमओ ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
इस संबंध में सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे काे शिकायत मिली थी। इसके बाद शनिवार की शाम पांच बजे सीएमओ स्तर से गठित जांच टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां पंजीकृत चिकित्सक डॉ. ऋचा और डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी नहीं मिले।
विज्ञापन

पता चला कि जिस ऋचा नाम की चिकित्सक के प्रमाणपत्र के आधार पर अस्पताल का पंजीकरण हुआ है वह जिला महिला अस्पताल में संविदा पर नियुक्त हैं।
जांच टीम ने डॉ. ऋचा से बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। बोलीं कि अस्पताल का पंजीकरण गुमराह करके किया गया है।
टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो पुराने इस्तेमाल किए गए दस्ताने दोबारा इस्तेमाल करते हुए पाए गए। नार्मल प्रसव के बाद वार्ड में एक प्रसूता को भर्ती किया गया था। ओपीडी के अभिलेख और पर्चे पर एमबीबीएस डिग्रीधारक डॉ. ऋचा को गायनोलास्टिक लिखकर आमजन को गुमराह करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि संचालक गुरुप्रसाद को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर अस्पताल को सील करा दिया जाएगा और केस दर्ज कराया जाएगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed