{"_id":"6920b36976f3da41ca041d77","slug":"private-hospital-misused-prescriptioncmo-imposed-a-fine-of-rs-10000-basti-news-c-207-1-bst1005-148136-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी अस्पताल ने पर्चे का किया गलत इस्तेमाल...सीएमओ ने लगाया 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी अस्पताल ने पर्चे का किया गलत इस्तेमाल...सीएमओ ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के निजी अस्पतालों में रिपोर्ट, पर्चा, दवा के साथ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मामले में चल रहे खेल पकड़े जा रहे। इसी प्रकार सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने डॉ. इम्तियाज अहमद पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। बीयूएमएस डिग्री धारक डॉ. इम्तियाज पर आरोप है कि उन्होंने सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत अपने अस्पताल ‘नूर हाॅस्पिटल’ के पर्चे का इस्तेमाल गलत तरीके से किया है।
नूर हास्पिटल की फॉयर की एनओसी एक्सपॉयर होने के मामले में उनके अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह की अध्यक्षता में चार चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने दक्षिण दरवाजा स्थित नूर हॉस्पिटल की जांच किया था। जांच में सर्जन, पर्सन इंचार्ज, अन्य स्टॉफ मौजूद मिले। अस्पताल मानक के अनुसार संचालित मिला। अभिलेखों की जांच में पाया गया कि फॉयर की एनओसी नौ नवंबर को समाप्त हो गई है।
अस्पताल के संचालक डॉ. इम्तियाज की नूर हॉस्पिटल के करीब क्लीनिक का पंजीकरण आयुर्वेदिक विभाग में है, लेकिन नूर हॉस्पिटल के कुछ पर्चों पर उनके नाम के नीचे फिजिशियन लिखा हुआ मिला। अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन के रूप में डॉ. इम्तियाज का नाम दर्ज है। टीम ने आपत्ति जताते हुए उनके चिकित्सकीय व अन्य कार्य पर रोक लगा दी है। वहीं, अर्थदंड के बाद अन्य अस्पतालों के बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। अपना-अपना कागजात दुरुस्त कर रहे हैं।